Parineeti-Raghav Ring Ceremony परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की सगाई की लेटेस्ट अपडेट
Parineeti-Raghav Ring Ceremony परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की सगाई की लेटेस्ट अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की सगाई होनी है. ये सगाई समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में रखा गया है.
13 मई दिल्ली के कनॉट पैलेस के निकट कपूरथला हाउस में Parineeti and Raghav एक दूसरे को रिंग पहनाएंगे.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की खबर है.
दूसरी परिणीति चोपड़ा की कजिन और बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं.

Parineeti And Raghav Ring Ceremony
आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होने जा रहा है।
दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजानर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज समेत परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा के भी पार्टी में पहुंचने की संभावना है।
बीते दिनों कई मौकों पर साथ दिखे हैं दोनों
हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किए गए थे। परिणीति जहां ब्लैक आउटफिट में दिखी थीं, वहीं राघव ब्लैक पेंट आौर कैजुअल शर्ट में नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच चुपके से शादी किए जाने की अफवाहें शुरू हो गई थीं, लेकिन परिणीति ने इसे नकार दिया था।
इसके बाद दोनों कभी लंदन तो कभी मुंबई में एक दूसरे के साथ दिखे। दोनों मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच IPL मैच भी देखने पहुंचे थे।

Parineeti-Raghav Ring Ceremony
कुछ ऐसा रहने वाला है पार्टी शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।